अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दिवाली का जश्न मनाने के लिए व्हाइट हाउस में दीपक जलाए. उनके साथ भारतीय-अमेरिकी अधिकारी और समुदाय के नेता भी शामिल हुए। रेसोल्यूट डेस्क के पास फूलों से सजी मेज पर एक पारंपरिक पांच बाती वाला पीतल का दीपक रखा हुआ था। ट्रंप ने कहा कि दीपक अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में एफबीआई निदेशक काश पटेल और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड जैसे शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे। समारोह से पहले ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है. उन्होंने कहा कि चर्चा मुख्य रूप से व्यापार के बारे में थी। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत भविष्य में बड़ी मात्रा में रूसी तेल नहीं खरीदेगा. @@@
