HomeUttar Pradeshरास्ते के विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के युवक की दबंगों ने...

रास्ते के विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के युवक की दबंगों ने की पिटाई

- Advertisement -
  • *रास्ते के विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के युवक की दबंगों ने की पिटाई*

टांडा (अंबेडकरनगर)।
थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम छोटी पैकोलिया में पुराने रास्ते के विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के एक युवक की जातिसूचक गालियां देकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम छोटी पैकोलिया निवासी सोनू कुमार पुत्र स्व. रामकिशोर 10 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे घर का सामान लेने के लिए निक्कू की दुकान जा रहा था। इसी दौरान जब वह दुकान से करीब 100 मीटर पहले कुएं के पास पहुंचा, तो गांव के ही शेषमणि यादव पुत्र छब्बूलाल यादव व उसके चाचा नेबूलाल यादव ने उसे रोक लिया।आरोप है कि विपक्षियों ने पुराने रास्ते के विवाद को लेकर सोनू को जातिसूचक गालियां देते हुए लात-घूंसे से मारपीट की।

- Advertisement -

जब पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।पीड़ित के अनुसार, घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है, जिसे वह पेन ड्राइव में लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक टांडा दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है, और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011491
Views Today : 32
Views Yesterday : 118
Views This Month : 1637
Total views : 23314
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -