HomeUttar Pradeshकिशोरी से युवक ने की अश्लील इशारा , मुकदमा दर्ज

किशोरी से युवक ने की अश्लील इशारा , मुकदमा दर्ज

- Advertisement -
  • *किशोरी से युवक ने की अश्लील इशारा , मुकदमा दर्ज*

टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम गौरा गुजर में एक किशोरी से अश्लील इशारा करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है

पीड़िता के मुताबिक, घटना 13 अक्टूबर की है। वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी, तभी गांव का निवासी शिवपाल पुत्र आजाराम वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने पीड़िता की ओर हाथ हिलाकर अश्लील इशारे किए और अभद्र टिप्पणियां करने लगा। आरोप है कि युवक ने फब्तियां कसते हुए कहा, “जानेमन, मेरे साथ चलो, मुझसे शादी कर लो, तुम्हें रानी बनाकर रखूंगा, कभी हमें भी मौका दो, खुश कर दूंगा” आदि अशोभनीय बातें कहीं।

- Advertisement -

किशोरी के मना करने पर आरोपी मौके से भाग निकला। घटना से घबराई पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011488
Views Today : 29
Views Yesterday : 118
Views This Month : 1634
Total views : 23311
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -