अम्बेडकरनगर।जलालपुर कोतवाली के एक मोहल्ला में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर कर जहां आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया वही किशोरी का मेडिकल परीक्षण समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया प्रचलित है। मोहम्मद निवासिनी माता ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसकी नाबालिक पुत्री को फरीदपुर मोहल्ला निवासी गोविंद पुत्र श्रीराम मेरी बेटी को जिसकी उम्र 16 वर्ष है शादी का झांसा देकर 3 अक्टूबर को समय करीब 2:30 बजे मेवालाल नाम के व्यक्ति के खेत में ले जाकर बलात्कार किया।बेटी के हल्ला गुहार पर मोहल्ला वासी पहुंच गए।
इसी दौरान वह भाग निकला। बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना सुन सभी स्तब्ध हैं। युवक बेटी के साथ शादी करने की बात कह उसे अपने प्रेमजाल में फसाया।उसे बहला फुसलाकर कर खेत में ले गया जहां उसने बलात्कार किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मु.अ.स. 442/25 धारा 364(1) BNS , 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त गोविंद पुत्र श्रीराम निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय अदालत भेज दिया गया है।
