HomeUttar Pradeshआईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

- Advertisement -
  • आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अंबेडकर नगर। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पंद्रह हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित लक्ष्मी शंकर निवासी निजामपुर नत्थूपुर लौधना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते सप्ताह मंगलवार को सुबह लगभग 9:30 बजे उसके क्रेडिट अकाउंट से कुल 15546 रूपये धोखाधड़ी कर काट लिए गए। पीड़ित ने बताया कि इसके लिए ना तो कोई ओटीपी आया था और ना ही उसने किसी को क्रेडिट कार्ड की कोई जानकारी दी थी। यह घटना तब घटित हुई थी जब वह अपनी दुकान पर बैठकर दैनिक कार्यों को निपटा रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012035
Views Today : 5
Views Yesterday : 26
Views This Month : 2506
Total views : 24183
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -