HomeUttar Pradeshनकाबपोश बदमाशों के मारपीट व तोड़फोड़ का अभियोग पंजीकृत

नकाबपोश बदमाशों के मारपीट व तोड़फोड़ का अभियोग पंजीकृत

- Advertisement -
  • नकाबपोश बदमाशों के मारपीट व तोड़फोड़ का अभियोग पंजीकृत

अम्बेडकरनगर। दुर्गा पूजा देखने गए युवक की चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई मारपीट तोड़फोड़ और लुट के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। घटना अकबरपुर कोतवाली के दोस्तपुर चौराहा बाई पास स्थित ब्लू लाइन बार के पास घटित हुई। अकबरपुर कोतवाली के मोहल्ला अब्दुल्लापुर निवासी शिवम मौर्य पुत्र लाल बहादुर मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने दो मित्रों के साथ 28/9/25 की रात 10 बजे के करीब बाइक से दुर्गा पूजा देखने गया था।

जब वह दोस्तपुर बाई पास रोड से आगे ब्लू लाइन बार के सामने पहुंचा वहां पहले से चार नकाबपोश बदमाश खड़े थे। उनके पास काली बुलेट और सफेद अपाचे थी। जिसके नंबर प्लेट पर कपड़ा बंधा था।उक्त चारों बदमाश हम लोगों को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दिया। जेब में रखी गई बगैर सिम के मल्टीमीडिया मोबाइल लुट लिया। रॉड और डंडे से बाइक को तोड़ क्षतिग्रस्त कर दिया। हमला से जांघ की हड्डी अंगुली टूट गई और शरीर पर गंभीर चोटे आई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012036
Views Today : 6
Views Yesterday : 26
Views This Month : 2507
Total views : 24184
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -