HomeUttar Pradeshदुर्गा पूजा देखने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

दुर्गा पूजा देखने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

- Advertisement -
  • दुर्गा पूजा देखने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

अम्बेडकरनगर। दुर्गा पूजा देखने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।घटना अकबरपुर कोतवाली के शहजादपुर में घटित हुई। शहजादपुर बाजार के पहितिपुर मार्ग स्थित इलाहाबाद बैंक निवासी आनंद चौहान पुत्र अग्नु कुमार चौहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसका भतीजा अमित चौहान पुत्र जय प्रकाश चौहान 29/9/25 की शाम को दुर्गा पूजा देखने गया था। नई सड़क ऐक्सिस बैंक के पास बाइक से पहुंचा अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो। आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया गया जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध धारदार हथियार से मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012036
Views Today : 6
Views Yesterday : 26
Views This Month : 2507
Total views : 24184
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -