HomeUttar Pradeshनारी सशक्तिकरण अभियान में राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज की छात्रा प्रिया सहाय...

नारी सशक्तिकरण अभियान में राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज की छात्रा प्रिया सहाय बनी प्रधानाचार्या

- Advertisement -

अम्बेडकरनगर।राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में मिशन शक्ति 5-0 समारोह अवसर पर विद्यालय और जनपद स्तर से गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा नारी सशक्तिकरण सन्दर्भित अनेक जागरूकता कार्यक्रमों पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किये गये।समारोह का शुभारम्भ अतिथि स्वरूप उपस्थित मिशन शक्ति टीम के सम्मानित सदस्यों के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया।समारोह के मौके पर विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस, शिक्षक-अभिभावक बैठक एवं मिशन शक्ति आधारित जागरूकता कार्यक्रमों की धूम रही।

विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि महिलाओं के आत्म-सम्मान, स्वतन्त्रता, आत्म-विश्वास, निर्णय लेने के शक्ति सन्दर्भित महिला सशक्तिकरण के सभी आयामों से जुड़े मिशन शक्ति का यह 5-0 वां चरण कई अर्थों में सशक्त कदम है।हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय नारियों का अतीत से वर्तमान अदम्य साहस एवं शौर्य से भरा पूरा रहा है।

- Advertisement -

Nari

समारोह अवसर पर जहाँ नगर पंचायत जहाँगीरगंज की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी द्वारा नारी सुरक्षा, संरक्षा व स्वावलंबन विषय पर अपने विचार रखे गये, वहीं क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल और थानाध्यक्ष जहाँगीरगंज अजय कुमार यादव द्वारा छात्राओं को विभिन्न हेल्प लाइनों 1090,1930,101,112,108,102,181,1098,1076 के विषय में विस्तार से बताया गया।

राजकीय बालिका इण्टर कालेज तेंदुआई कला की प्रधानाचार्या एवं मिशन शक्ति टीम की सदस्या श्रीमती रेखा व राजकीय हाई स्कूल अहिरौली रानीमऊ की शिक्षिका श्रीमती चेतना ने भी नारी सशक्तिकरण सन्दर्भ में विस्तार से बताया।समारोह में बीते दिवस सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या बनी कक्षा 9 की छात्रा प्रिया सहाय को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम अवसर पर नगर पंचायत जहाँगीरगंज के उपस्थित सभासदों में बाल गोविन्द त्रिपाठी, श्रीमती मिन्की दुबे, संतराम व सोनू द्वारा भी अपने अपने विचार रखे गये।इस अवसर पर एस आई घनश्याम यादव, शिक्षक मुकेश कुमार, राम जतन वर्मा, प्रदीप कुमार,शिक्षिका क्षमा पटेल व मयंक राय की उपस्थिति रही।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012036
Views Today : 6
Views Yesterday : 26
Views This Month : 2507
Total views : 24184
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -