HomeUttar Pradeshछात्रा अनुकृति साहू बनीं एक दिन की पालिका ईओ, कार्यशैली की हुई...

छात्रा अनुकृति साहू बनीं एक दिन की पालिका ईओ, कार्यशैली की हुई सराहना

- Advertisement -
  • छात्रा अनुकृति साहू बनीं एक दिन की पालिका ईओ, कार्यशैली की हुई सराहना

टांडा (अंबेडकरनगर)। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नगर की बेटियों को सशक्त बनाने की अनूठी पहल के तहत विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्रा अनुकृति साहू को सोमवार को नगर पालिका परिषद टांडा का एक दिवसीय अधिशाषी अधिकारी बनाया गया।विद्यालय से पहुंची छात्रा का स्वागत पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज एवं प्रभारी अधिशाषी अधिकारी/एसडीएम अरविंद त्रिपाठी ने किया। इसके बाद अनुकृति ने औपचारिक रूप से ईओ की कुर्सी संभाली। कुर्सी पर बैठते ही उन्होंने नगर पालिका के दैनिक कार्यों की जानकारी ली और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से मुलाकात की।

कार्यभार संभालने के बाद अनुकृति साहू ने टांडा नगर में व्याप्त समस्याओं को सुना। सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी मूलभूत दिक्कतों के समाधान पर निर्णय लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए।अध्यक्ष शबाना नाज और प्रभारी ईओ अरविंद त्रिपाठी ने छात्रा की गंभीरता और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बेटियों को जिम्मेदारी समझने और प्रशासनिक कार्यों को करीब से जानने का अवसर देती है।

- Advertisement -

उन्होंने अनुकृति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। विद्यालय परिवार में छात्रा के एक दिवसीय अधिशाषी अधिकारी बनाए जाने पर हर्ष और गर्व का माहौल रहा। शिक्षकों व सहपाठियों ने अनुकृति का उत्साहवर्धन किया और आशीर्वचन देते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।लोगों ने मिशन शक्ति अभियान की इस पहल को सराहते हुए कहा कि इससे बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश भी जाता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012442
Views Today : 25
Views Yesterday : 9
Views This Month : 479
Total views : 24863
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -