-
लम्बे समय से जल निकासी की समस्या का निदान डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया।
टांडा (अंबेडकरनगर) नगर पालिका के वार्ड संख्या 05 मुबारकपुर पूरब में लंबे समय से जल निकासी की समस्या का निदान डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाकर कर दिया गया
जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर में वार्ड नंबर 5 मे जल निकासी की समस्या लम्बे समय से थी उसी के निकट दुर्गा पूजा पंडाल सजाया जा रहा है जल निकासी न होने भयंकर बदबू आ रही थी पानी ऊपर बह रहा था इसी बीच श्रीकेंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति मुबारकपुर के अध्यक्ष पिंटू जायसवाल की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए उपजिलाधिकारी टांडा/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
निर्देश मिलते ही एसडीएम ने नगर पालिका टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई। टीम ने शंकर पुत्र देवी प्रसाद और श्यामजी सोनी पुत्र बाबूलाल समेत कई लोगों के मकान व दुकानों के सामने बने अवैध चबूतरे को जेसीबी से तोड़ दिया। कार्रवाई के बाद जल निकासी व्यवस्था बहाल हो सकी।
अतिक्रमण हटाए जाने पर स्थानीय लोगों ने महासमिति की सराहना की। अभियान के दौरान टीएस शमसाद जुबैर, जलकल अवर अभियंता आशीष कुमार चौहान, सफाई नायक मोहम्मद सुहैल, सफाई नायक परवेज अहमद, मोहम्मद हुसैन सहित करीब एक दर्जन सफाई कर्मी मौजूद रहे। प्रभारी ईओ अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।
