HomeUttar Pradeshटांडा नगर में अग्रवाल समाज के तत्वाधान में अग्रसेन महाराज की जयंती...

टांडा नगर में अग्रवाल समाज के तत्वाधान में अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई

- Advertisement -
  • टांडा नगर में अग्रवाल समाज के तत्वाधान में अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

टांडा (अंबेडकरनगर) टांडा नगर में अग्रवाल समाज के तत्वावधान में अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनी। वक्ताओं ने लोगों को महाराज अग्रसेन के आदर्शों से सीख लेकर समाज व देश हित में योगदान देने का आह्वान किया। विचार गोष्ठी, हवन-पूजन के बाद अग्रसेन महाराज की शोभा यात्रा देर शाम सोमवार को निकाली गयी । शोभायात्रा का पूरे नगर मैं कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया

अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित गोष्ठी में आनंद कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश के महापुरुषों का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कोई भी समाज तभी विकास के पथ पर बढ़ता है जब उस समाज का युवा अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग व गंभीर होता है। महाराज अग्रसेन की जयंती का उल्लास लोगों के बीच जबरदस्त देखा गया ।
वहीं दिनेश अग्रवाल ने कहा कि महाराज अग्रसेन के बेहतर कार्यों से अग्रवाल समाज के युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक भागीदारी को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।

- Advertisement -

इसके बाद हवन-पूजन का दौर चला। इसमें अग्रवाल समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। देर शाम भगवान अग्रसेन की शोभायात्रा टांडा नगर में निकाली गई जिसका नगर वासियों ने कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया इस दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में महिलाएं युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012457
Views Today : 10
Views Yesterday : 16
Views This Month : 505
Total views : 24889
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -