-
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया गस्त, नागरिको को दिलाया गया सुरक्षा का भरोसा
टांडा (अंबेडकरनगर) दुर्गापूजा और रामलीला त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में दिखाई दिया। एसपी अभिजीत आर. शंकर के नेतृत्व में पुलिस बल ने टांडा नगर के विभिन्न मोहल्लों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मंगलवार को देर शाम टांडा नगर क्षेत्र में एसपी के साथ सीओ शुभम कुमार, कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी तथा अलीगंज थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने नागरिकों से अपील की कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस हर समय जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली। साथ ही, उन्हें सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
