HomeUttar PradeshVideo News : इल्तिफातगंज में वार्ड सभासद के पति पर पैसा वसूली...

Video News : इल्तिफातगंज में वार्ड सभासद के पति पर पैसा वसूली का आरोप, ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

- Advertisement -
  • इल्तिफातगंज में वार्ड सभासद के पति पर पैसा वसूली का आरोप, ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

टांडा (अंबेडकरनगर) नगर पंचायत इल्तिफातगंज में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। यह मामला कटारिया वार्ड से जुड़ा है, जहां वार्ड सभासद रेखा देवी के पति एवं प्रतिनिधि संजय वर्मा पर भ्रष्टाचार कर लाखों रुपये की वसूली करने का आरोप लगा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय वर्मा ने बाकायदा एक रेट लिस्ट तैयार कर रखी थी, जिसमें आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर ₹3,000 से ₹5,000 तक और बंजर ज़मीन पर पट्टा या कब्ज़ा दिलाने के नाम पर ₹8,000 प्रति विश्वा की दर से वसूली की जा रही थी।वार्ड के दर्जनों ग्रामीण रविवार को कटारिया स्थित मंदिर परिसर में एकत्र हुए और सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

- Advertisement -

ग्रामीणों का आरोप है कि संजय वर्मा ने आवास योजना के नाम पर गरीब परिवारों से मोटी रकम ली, लेकिन उन्हें न तो आवास मिला और न ही कोई कागज़ी कार्रवाई की गई।इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण नगर पंचायत कार्यालय पहुँचे और अपनी शिकायत अधिशासी अधिकारी (EO) को देना चाहते थे।हालांकि, उस समय ईओ नगर पालिका कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012486
Views Today : 22
Views Yesterday : 7
Views This Month : 536
Total views : 24920
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -