HomeUttar Pradeshशादी की पार्टी में कॉफी मशीन फटने से 1 की मौत, 1...

शादी की पार्टी में कॉफी मशीन फटने से 1 की मौत, 1 घायल

- Advertisement -

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहां एक विवाह समारोह के दौरान कॉफी मशीन में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेन्द्र कुमार ने बताया कि सुनील (30) मदनपुर थाना क्षेत्र के बरुआ पेहना गांव में एक शादी की पार्टी में सोमवार रात कॉफी बना रहा था, तभी उसकी कॉफी मशीन तेज आवाज के साथ फट गई।

- Advertisement -

सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास खड़ा दूसरा शख्स सचिन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुमार ने कहा, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

010454
Views Today : 40
Views Yesterday : 117
Views This Month : 1001
Total views : 21353
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -