- Advertisement -
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बिसावर के मुकुंदपुर इलाके में आग लगने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी 10 बकरियों की जलकर मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि बन्नी सिंह मंगलवार तड़के अपनी झोपड़ी में अकेले सो रहे थे और चूल्हे पर आग जलाकर सो गए, जिससे संभवत: आग लग गई।
- Advertisement -
स्थानीय लोगों के प्रयास विफल होने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात करीब दो बजे मिली।
उन्होंने कहा, “आग में फंसने से बन्नी सिंह और उनकी 10 बकरियों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”
- Advertisement -
