-
टांडा में पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ की जनसुनवाई जनता की शिकायतें सुनीं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
टांडा (अम्बेडकरनगर जनपद) की ए श्रेणी की नगर पालिका परिषद टाण्डा अध्यक्ष ने आज मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को अपने कार्यालय में जनसुनवाई किया। जहा पर लगभग एक दर्जन प्रार्थना पत्र आए जिसमें कुछ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया बाकी को सम्बंधित विभाग को निस्तारित करने के लिये भेज दिया गया। साथ ही नगर पालिका परिषद टाण्डा की अध्यक्ष शबाना नाज़ ने विभाग के
अधिकारियों को निर्देशित किया समय से पहले सभी शिकायतों का निस्तारण किया जाना आवश्यक है वही नगर पालिका परिषद टाण्डा परिक्षेत्र के लोग पालिका अध्यक्ष की जनसुनवाई से संतुष्ट नजर आए
साथ ही नागरिकों ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा
जनसमस्याओं को तत्परता से सुना और समाधान के निर्देश दिए गए, जिससे लोगों में संतोष और भरोसा देखने को मिला।
पालिका प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाएगी ताकि नगर के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कार्यालय स्तर पर ही किया जा सके।
