HomeUttar Pradeshअसलहा दिखाकर अपहरण, बेरहमी से पिटाई के बाद खेत में फेंका

असलहा दिखाकर अपहरण, बेरहमी से पिटाई के बाद खेत में फेंका

- Advertisement -
  • असलहा दिखाकर अपहरण, बेरहमी से पिटाई के बाद खेत में फेंका।

  • पुलिस ने किया दबंगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत

टांडा(अंबेडकरनगर) दबंगई का एक खौफनाक मामला सामने आया है। त्रिमुहानी बाजार जा रहे भीम आर्मी के अध्यक्ष के भतीजे को कट्टा दिखाकर अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर अधमरा हालत में धान के खेत में फेंक दिया।

बसखारी थाना क्षेत्र टांडा के सुलेमपुर परसावां गांव निवासी सुरेन्द्र गौतम का बेटा आकाश सुबह करीब 7:30 बजे किसी काम से त्रिमुहानी बाजार जा रहा था। तभी चौबे का पुरा नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे रणजीत पासवान के गुर्गों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि कुनाल पुत्र इन्द्रजीत, विपिन पुत्र रामकुवेर, शिवेश उर्फ अमरेन्द्र पासवान, रवि समेत दर्जन भर लोग रणजीत पासवान के इशारे पर आकाश को कट्टा दिखाकर रोक लिए।बताया जाता है कि आरोपियों ने कट्टे के बट से उसके सिर पर वार किया और जबरन गाड़ी में उठाकर डाल दिया। गाड़ी के अंदर उसकी आंखों पर काली पट्टी बांध दी गई और हाथ-पांव रस्सी से कसकर बांध दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर धारदार हथियारों, कट्टे के बट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।

- Advertisement -

पीड़ित को अधमरा करने के बाद आरोपियों ने एकदल्ला पुल के पास धान के खेत में फेंक कर फरार हो गए। इधर, काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने आकाश को सड़क किनारे धान के खेत में बेहोशी हालत में पड़ा पाया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बसखारी पुलिस ने भीम आर्मी के नेते राजेन्द्र गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है । थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू दी गयी है

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -