HomeUncategorizedरिलायंस जियो ने पेश किया बिना डेटा वाला रिचार्ज प्लान, मिलेगी 365...

रिलायंस जियो ने पेश किया बिना डेटा वाला रिचार्ज प्लान, मिलेगी 365 दिन की वैलिडिटी

कुछ दिन पहले ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को केवल कॉलिंग और एसएमएस वाले रिचार्ज प्लान पेश करने का निर्देश दिया था, ताकि डेटा का इस्तेमाल न करने वाले यूजर्स को फायदा हो सके। इस नियम के बाद जियो ने दो वॉयस ओनली रिचार्ज प्लान पेश किए हैं. जियो के इस प्लान में सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

जियो रिचार्ज प्लान: कुछ दिन पहले ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस वाले सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करने का निर्देश दिया था। ट्राई के इस नियम के बाद जियो ने सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस वाले दो सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। Jio ने अपनी वेबसाइट पर दो नए वॉयस ओनली प्लान लिस्ट किए हैं, जिनमें यूजर्स को 365 दिनों तक की लंबी वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान से उन यूजर्स को फायदा होगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

जियो का यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस का इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। जियो के ये दोनों प्लान 458 रुपये में 84 दिन और 1958 रुपये में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। जियो के इन दोनों प्लान में यूजर्स को काफी फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में पूरी डिटेल।

84 दिन वाला जियो प्लान

जियो का नया 458 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 फ्री एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप्स का भी फ्री एक्सेस मिलता है। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान में पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जाती है।

जियो का 365 दिनों वाला प्लान

Jio का नया 1958 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की लंबी वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके साथ ही इसमें 3600 फ्री एसएमएस और फ्री नेशनल रोमिंग भी शामिल है। यह प्लान जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी प्रदान करता है, जिससे यूजर्स मनोरंजन का भरपूर आनंद भी उठा सकते हैं।

जियो ने दो प्लान हटाए

Jio ने अब अपने दो पुराने रिचार्ज प्लान को अपनी लिस्ट से हटा दिया है। ये प्लान 479 रुपये और 1899 रुपये के थे। 1899 रुपये वाले प्लान में 336 दिनों की वैधता के साथ 24GB डेटा मिलता था, जबकि 479 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ 6GB डेटा मिलता था।

और पढ़ें: EB-5 वीज़ा शुल्क: अमेरिका ने EB-5 वीज़ा पर बढ़ी हुई फीस वापस ली; जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

RELATED ARTICLES

Most Popular