HomeUncategorizedरसोई गैस की कालाबाजारी रोकने व बेहतर आपूर्ति के लिए नियंत्रण कक्ष...

रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने व बेहतर आपूर्ति के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

- Advertisement -

हिन्दमोर्चा संवाददाता
महराजगंज। जिले में घरेलू गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैस की कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए उसके नंबर को सार्वजनिक किया है। नियंत्रण कक्ष का नंबर 8423675896 है, जिसपर आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों की भ्रमणशील रहकर एलपीजी गैस की कालाबाजारी व अवैध भंडारण को रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति अवैध भंडारण या कालाबजारी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। गैस एजेन्सियों पर सामान्य वितरण के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि ग्राहकों को नियमानुसार गैस सिलेण्डर उपलब्ध हो सके।
——————–
कंट्रोल रूम के लिए नोडल व पर्यवेक्षक नामित
जिला प्रशासन ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल (मो. नं. 9412155781) को नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी बनाया है, जबकि एसडीएम विजय यादव (मो.नं. 9358772891) को पर्यवेक्षण का निर्देश दिया है।
———————–
सोशल मीडिया व अन्य सार्वजनिक प्लेटफार्म पर प्रशासन की नजर है। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। रसोई गैस की जिले में कमी नहीं है, जरूरतमंदों को सुगमता पूर्वक उसे उपलब्ध कराया जाएगा।
संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012422
Views Today : 1
Views Yesterday : 23
Views This Month : 446
Total views : 24830
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -