Featured

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पैराडाइज स्कूल के मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान दे रहा विद्यालय

महराजगंज। घुघली स्थित पैराडाइज एकेडमी में रविवार को इस बार भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों में अपने मनमोहक प्रस्तुति से लोगों की प्रशंसा बटोरी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि यह विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। विशिष्ट अतिथि जनार्दन गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य इश्तखार खां, जिला पंचायत सदस्य प्रभुनाथ यादव ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत मुख्य मां काली मां काली और होली खेले मशाने कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय के प्रबंधक घनश्याम सिंह ने कहा कि प्ले वे से कक्षा आठ तक टॉप करने वाले विद्यार्थियों का एक वर्ष का विद्यालय का शुल्क माफ रहेगा ।
——————–
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान नितेश दुबे, देविका त्रिपाठी, मो.रिजवान, अमन कुमार,चन्द्र प्रकाश यादव, लालचन्द साहनी, अनिल दुबे, रवींद्र शर्मा , दीपू, रोहन जायसवाल, रूबी, शिवांगी,फरजाना, पूनम, गायत्री, साधना,पूनम, शबनम,अंजू , खुशी, शालिनी, संगम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!