महराजगंज। नगर पालिका प्रशासन की ओर से महुअवा में पार्किंग बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। पालिका ने इसके लिए भूमि चिन्हित कर लिया है। पार्किंग के बन जाने से जरूरतमंदों को काफी राहत मिलेगी।
नगर में लंबे समय से पार्किंग की आवश्यकता महसूस की जा रही है, मगर सड़क किनारे पर्याप्त भूमि न होने से उसके निर्माण को लेकर समस्या आ रही थी। विस्तारित सीमा में पालिका को महुअवा के पास बड़ी भूमि मिली है, जिस पर पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है।
———————–
एक एकड़ 30 डिसमिल में बनेगा पार्किंग
पालिका की ओर से पार्किंग का कुल एक एकड़ 30 डिसमिल में निर्माण कराया जाएगा।
——————–
नगर में लंबे समय से पार्किंग की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ऐसे में आवश्यकता व भविष्य की समस्या को देखते हुए महुअवा में पार्किंग का निर्माण कराने के लिए भूमि चिन्हित की गई है।
आलोक कुमार मिश्रा, ईओ


