Featured

नहीं मिली धनराशि, मत्स्य पालकों को मिली निराशा

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

महराजगंज। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के पात्र 245 आवेदकों को काफी निराशा हुई है। कारण कि उन्हें स्वीकृति मिलने के बाद धन मिलने का इंतजार था! अब जबकि वित्तीय वर्ष के समापन में चार दिन बचे हैं, तो ऐसे में अब धन मिलने की उम्मीद समाप्त हो गई है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिले में कुल 572 लोगों ने आवेदन किया था। जिला स्तरीय समिति ने उसमें से 327 को अपात्र मानते हुए 245 लोगों को लाभ प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर उनकी सूची को निदेशालय भेजा था, मगर अब तक धनराशि के जारी न होने से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। अब उन्हें धनराशि मिलेगी भी या नहीं, इसका जवाब विभागीय लोगों के पास भी नहीं है।
—————————
मत्स्य पालकों को लगा बड़ा झटका
आवेदन करने वाले मत्स्य पालकों को धनराशि न मिलने से बड़ा झटका लगा है। सभी यह मान रहें है कि यदि चार दिन में पैसा नहीं आएगा तो भविष्य में भी समस्याएं बरकरार रहेंगी।
————————
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में आवेदन करने वाले 245 आवेदकों को धनराशि का इंतजार है। धन का न मिलना निराशाजनक है।
संजय कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!