Featured

डीएम ने किया विद्यालय का निरीक्षण, दिया निर्देश

– धनेवा में स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का किया निरीक्षण

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय धनेवा धनेई का औचक निरीक्षण किया। कक्षा-कक्षों, छात्रावास, मेस, स्टाफ आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
भोजनालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखी तथा पैकेटबंद खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट की जांच की। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में स्थापित पानी की टंकी की मरम्मत हेतु यूपी सिडको को निर्देशित किया गया। साथ ही परिसर में सीसी सड़क निर्माण एवं संपूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में किचन गार्डेन विकसित करने तथा उसमें सहजन, कटहल, केला सहित अन्य पोषक पौधों के रोपण के निर्देश दिए, जिससे छात्राओं को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध हो सके। कक्षा निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रमपूर्वक अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। समाज कल्याण अधिकारी को छात्राओं के लिए मेंटरशिप कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वोदय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
———————–
स्टेडियम का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
जिलाधिकारी ने स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण कर आवश्यक कमियों को शीघ्र दूर कर खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
——————-
निरीक्षण में यह रहे मौजूद
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!