HomeDM Ambedkar Nagarप्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर, भाजपा पदाधिकारियों समेत दर्जनभर से...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर, भाजपा पदाधिकारियों समेत दर्जनभर से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

- Advertisement -

शिविर में रक्तदान के अलावा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दो लाख तक बीमा की भी सुविधा प्रदान की गई।

IMG 20260917 WA0041

- Advertisement -

जलालपुर, अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को जलालपुर नगर स्थित एक मैरिज हॉल में स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सहचर सेवा संस्थान के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Oplus
oplus_0

रक्तदान करने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान अयोध्या महानगर प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, अनिल वर्मा, शाश्वत मिश्रा, अशोक उपाध्याय, प्रशांत अग्रहरि, सरिता निषाद समेत दर्जनभर से अधिक रक्तदाता शामिल रहे। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

IMG20260917132529

रक्तदान कार्यक्रम अंबेडकर नगर जिला चिकित्सालय की टीम की देखरेख में संपन्न कराया गया। रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का भी ध्यान रखा गया।

Oplus
oplus_0

शिविर के आयोजन में सीएचसी जलालपुर के अधीक्षक डॉ. पी.के. बादल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. अजीत सिंह, हेड लैब टेक्नीशियन सी.बी. यादव, लैब टेक्नीशियन कासिम मेहंदी तथा फार्मासिस्ट अशोक कुमार का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग मिल सके। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011276
Views Today : 65
Views Yesterday : 38
Views This Month : 1314
Total views : 22991
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -