Crime

सभी बंदियों के मानवाधिकारों को करें सुनिश्चित

त्रैमासिक निरीक्षण में बोले जिला जज

महराजगंज। जिला जज अरविंद मालिक, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने सोमवार को जिला कारागार का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया। जिला जज ने सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी बंदियों के मानवाधिकारों को जेल प्रशासन सुनिश्चित करे।
जिला जज ने जेल निरीक्षण के दौरान जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को उचित चिकित्सा सेवा जेल प्रशासन उपलब्ध कराए।
महिला बंदियों से मुलाकात कर जिला न्यायाधीश ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के संदर्भ में आश्वस्त किया। उन्होंने जेल की सफाई और व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। डीएम एसपी ने भी आवश्यक निर्देश दिए।
——————-
जेल में निरुद्ध हैं 589 बंदी
जेल अधीक्षक बीके गौतम ने बताया कि जेल में कुल 589 बंदी वर्तमान में निरुद्ध हैं। इनमें 533 पुरुष, 30 महिला और 26 अल्प वयस्क बंदी हैं। जिला जेल में कुल पांच बंदी अन्य देशों के हैं।
———————
इस दौरान यह रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान सीजेएम मुकेश यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!