Crime

फरियादियों की समस्या का करें त्वरित निस्तारण: एसपी

लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी का हुआ निरीक्षण

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। कहा कि पुलिसकर्मी फरियादियों की समस्या का त्वरित निराकरण करें।
पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर की स्वच्छता और पुलिस कर्मियों की वर्दी व अनुशासन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को शालीनता से सुना जाए। त्योहारों और क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।
———————
इस दौरान यह रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!