Crime
पुलिस ने कुर्क की गैंगस्टर के आरोपी की 3.92 लाख की संपत्ति
बहोरपुर निवासी व्यक्ति पर हुई कार्रवाई
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस ने बहोरपुर निवासी
गैंगस्टर एक्ट के आरोपी संजय वर्मा पर कुर्की की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई प्रशासन के इशारे पर हुई है।
जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी द्वारा अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों को कुर्क कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय और तहसीलदार कर्ण सिंह की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में खौफ का माहौल है।
——————–
इन गाड़ियों को किया गया जब्त
– रेनॉल्ट क्विड कार
– हीरो इलेक्ट्रिक बाइक
– पैशन प्रो मोटरसाइकिल



