Crime
दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई परीक्षा, एसपी ने लिया जायजा
जिले के 12 केंद्रों पर हुई परीक्षा
महराजगंज। जिले के 12 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई। पहली पाली में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण के आवश्यक दिशानिर्देश दिया।
परीक्षा के लिए जिले के 12 केंद्रों पर कुल 4560 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सुबह की पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज समेत अन्य केंद्र पर पहुंच कर परीक्षा की शुचिता को जांचा। कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराया जाए, कहीं किसी प्रकार की अनियमितता न आए। यदि ऐसा मिला तो सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
——————–
निरीक्षण के समय यह रहे मौजूद
इस दौरान सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुरक्षाकर्मी आदि मौजूद रहे।



