महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन करते हुए थाने आने वाले फरियादियों की बात संवेदनशीलता के साथ सुनें।
इसके बाद थाने का विस्तृत निरीक्षण करते हुए विभिन्न रजिस्टरों, आगंतुक पंजीकरण और अपराध रजिस्टर की जांच की गई तथा प्रविष्टियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। शस्त्रागार में हथियारों के रखरखाव और मेस में पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता को परखा गया। थाना परिसर, बैरक और कार्यालय में उच्च स्तरीय सफाई बनाए रखने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। एसपी ने निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
——————–
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सहित थाने के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



