HomeNationalउच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण,पुराने भूमि विवाद का...

उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण,पुराने भूमि विवाद का हुआ निस्तारण

- Advertisement -

जलालपुर, अंबेडकर नगर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रविवार को राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम जैनापुर में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद का निस्तारण कराया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और वादी रामकुमार विश्वकर्मा को उनकी आवासीय भूमि पर कब्जा दिलाया।

IMG 20260831 WA0017

- Advertisement -

तहसील अंतर्गत ग्राम जैनापुर निवासी रामकुमार विश्वकर्मा और पन्नालाल गौड़ के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला कई वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन था। अंततः हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

नायब तहसीलदार हरिराम गौतम के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया और वादी को उसकी आवासीय भूमि पर कब्जा सौंपा।

IMG 20260831 WA0016

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जलालपुर थाने से पुलिस बल तैनात रहा। इसमें उपनिरीक्षक गुलाम रसूल, हेड कांस्टेबल रामकिशोर सिंह, हेड कांस्टेबल नागेंद्र यादव और कांस्टेबल दीपक शुक्ला शामिल रहे। कार्रवाई की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी और सतर्कता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।

IMG 20260831 WA0018

नायब तहसीलदार हरिराम गौतम ने बताया कि राजस्व विभाग की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई है। न्यायालय के निर्देश के अनुसार राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और संबंधित वादी को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाया।

IMG 20260215 WA0025

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

010623
Views Today : 188
Views Yesterday : 136
Views This Month : 188
Total views : 21865
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -