HomeUncategorizedसुस्ती: फिर सुस्त हुई स्वयं सहायता समूह के गठन की रफ्तार

सुस्ती: फिर सुस्त हुई स्वयं सहायता समूह के गठन की रफ्तार

- Advertisement -

लक्ष्य को पूरा करने के लिए करनी होगी और कसरत
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में गठित होने वाले स्वयं सहायता समूहों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिम्मेदारों की सुस्ती एक बार फिर सामने आया है। विभाग की ओर से गठित समूहों की संख्या लगभग 1800 बताई जा रही है, जबकि शेष बचे लगभग तीन सप्ताह में लगभग 1250 समूहों का गठन करना विभागीय कर्मियों के लिए टेढ़ी खीर होगी।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 3054 समूहों को गठित करने का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष सात मार्च तक लगभग 60 प्रतिशत सफलता मिली है। शेष 40 प्रतिशत के लिए अभी जिम्मेदारों को तीव्र गति से कार्य करना होगा।
—————————
ब्लॉकवार यह निर्धारित है लक्ष्य
बृजमनगंज में 300, धानी में 87,घुघली में 279, लक्ष्मीपुर में 235, सदर में 226, मिठौरा में 284, नौतनवा में 353, निचलौल में 420, परतावल में 327, पनियरा में 100, फरेंदा में 85 एवं सिसवा में 358 का लक्ष्य दिया गया है।
————————-
जिले में समूह गठन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी ब्लॉक मिशन मैनेजर को निर्देशित किया गया है। सभी तीव्र गति से गठन कराना सुनिश्चित करें।
मोहम्मद जाकिर, उपायुक्त राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -