अभियान को सफल बनाने के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी
महराजगंज। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं संवाद दांतों के माध्यम से बाल विवाह पर वार करने की कवायद होगी। इसके लिए विभागीय स्तर से जिम्मेदारी भी प्रदान की गई है।
जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने प्रोबेशन विभाग की ओर से नियमित कार्यक्रम किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों, निकायों के वार्डों एवं समुदाय स्तर पर कार्यक्रम करने की कार्ययोजना भी बनाई गई है। वन स्टाफ सेंटर, हब फॉर इंपावरमेंट, चाइल्ड लाइन, बाल संरक्षण इकाई एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से आमजन को जागरूक करने, गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने, स्कूलों में निबंध व वाद- विवाद प्रतियोगिता कराने, किशोरों के लिए संवाद सत्रों का आयोजन होगा।
——————–
नुक्कड़ नाटक व शपथ ग्रहण पर भी है जोर
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक व शपथ ग्रहण आयोजित कराते हुए लोगों को बाल विवाह के रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा। इस पर जिम्मेदारों की ओर से अधिक जोर दिया जा रहा है।
————————–
जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी है। इस माह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया जाएगा।
कन्हैया यादव, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी
