HomeUncategorizedकलेक्ट्रेट में जल्द लगेगा सौर ऊर्जा संयंत्र, मिलेगी सहूलियत

कलेक्ट्रेट में जल्द लगेगा सौर ऊर्जा संयंत्र, मिलेगी सहूलियत

- Advertisement -

– उपलब्ध होंगे ऊर्जा के वैकल्पिक श्रोत

महराजगंज। निदेशालय स्तर से कलेक्ट्रेट परिसर में सोलर ऊर्जा  संयंत्र लगाने की स्वीकृति मिल गई है। इससे विभाग व उसमें कार्य करने वाले कर्मियों के पास ऊर्जा का वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध होगा।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास विभाग(नेडा)की ओर से कलेक्ट्रेट व विकास भवन में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था । जिसमें से कलेक्ट्रेट के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से सभी को काफी सहूलियत होगी।
————————–
संयंत्र की क्षमता होगी 180 किलोवाट
कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मनीष उपाध्याय के मुताबिक कलेक्ट्रेट के विशाल कार्यालयों व विभिन्न पटलों को देखते हुए यहां पर 180 किलोवाट का संयंत्र लगेगा। जिससे सभी को राहत मिल सके।
————————-
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित होने वाले सौर ऊर्जा संयंत्र को  स्वीकृति मिल चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही उसे लगाने का कार्य प्रारंभ होगा।
तन्मय, प्रभारी परियोजना अधिकारी नेडा

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -