HomeUncategorizedजिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में आए 39 मामले, सात निस्तारित

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में आए 39 मामले, सात निस्तारित

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्या 

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी। उनके समक्ष 39 मामले आये, जिनमें सात  प्रकरणों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। अवशेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने तत्काल निस्तारण के साथ ग्राम पंचायत परसा गिदही, घुघली, में जिला उद्यान अधिकारी, जंगल जरलहा उर्फ अनंतपुर में सहायक अभियंता लघु सिंचाई और ग्राम भैंसा में कानूनगो के नेतृत्व में मौके पर टीम भेजा। इसी प्रकार बलुआपार निवासी त्रिवेणी पुत्र धनराज के खतौनी शुद्धिकरण को भी मौके पर कराया गया। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए और शिकायत का निस्तारण एसओपी के अनुसार सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस के प्रकरण और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी समय और गुणवत्ता का ध्यान रखें। अधिकारी शिकायतों का निस्तारण अपने पर्यवेक्षण में  सुनिश्चित कराएं। शिकायतों के निस्तारण की निगरानी स्वयं करें। अधिकारी अंतिम आख्या से पूर्व शिकायतकर्ता से बात अवश्य करें।
——————-
जिला स्तरीय अधिकारी करें प्रभावी जनसुनवाई
जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को दिन में 12 बजे तक प्रभावी तरीके से जनसुनवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि अधिकारी महत्वपूर्ण कार्यों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
——————
समाधान दिवस में यह रहे मौजूद
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular