HomeUncategorizedदायित्वों को लेकर सतर्क व गंभीर रहें पुलिसकर्मी: एएसपी

दायित्वों को लेकर सतर्क व गंभीर रहें पुलिसकर्मी: एएसपी

- Advertisement -

– अपर पुलिस अधीक्षक ने घुघली थाने का किया वार्षिक
निरीक्षण

महाराजगंज। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बुधवार को घुघली थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे दायित्वों को लेकर सतर्क व गंभीर रहें।
उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई को देखा एवं परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के प्रयासों की सराहना की। इसे निरंतर बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी और कर्मचारियों को निर्देश दिया। अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की।
——————-
सक्रियता व सतर्कता से कार्य करे पुलिस
एएसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि “थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके।
————————-
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012308
Views Today : 43
Views Yesterday : 138
Views This Month : 230
Total views : 24614
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -