HomeUncategorizedपंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्वाचन की...

पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्वाचन की तिथि निर्धारित

- Advertisement -

– 30 जनवरी से नौ फरवरी के बीच होगा ब्लॉकों के पदाधिकारियों का चुनाव

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में 30 जनवरी से नौ फरवरी के बीच चुनाव होगा।
जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि फरेंदा ब्लॉक में 30 जनवरी, सदर ब्लॉक में 31 जनवरी, निचलौल ब्लॉक में एक फरवरी, नौतनवा ब्लॉक में दो फरवरी, मिठौरा ब्लॉक में तीन फरवरी, सिसवा ब्लॉक में चार फरवरी, लक्ष्मीपुर में पांच फरवरी, परतावल में छह फरवरी, धानी व बृजमनगंज में सात फरवरी, घुघली में आठ फरवरी एवं पनियरा में नौ फरवरी को चुनाव होगा।
———————
इन्हें सौंपी गई है चुनाव कराने की जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के सभी 12 ब्लॉकों में चुनाव कराने की जिम्मेदारी महामंत्री रामजीत, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र दूबे, संगठन मंत्री पारसनाथ यादव व संप्रेक्षक  पन्नेलाल यादव को सौंपा गया है। इसके लिए ब्लॉकवार निर्धारण भी कर दिया गया है।
———————–
निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराएं चुनाव
जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव कराएं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012364
Views Today : 5
Views Yesterday : 27
Views This Month : 321
Total views : 24705
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -