HomeUncategorizedमाघ मेले में अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेगी सांची

माघ मेले में अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेगी सांची

- Advertisement -

– 20 जनवरी को प्रयागराज में होगा कार्यक्रम

महराजगंज। जिले के लिए एक अच्छी खबर है। सिसवा की प्रतिभाशाली कलाकार एवं राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता सांची उर्फ परी अग्रवाल अपनी टीम के साथ 20 जनवरी को प्रयागराज के माघ मेले में अपनी प्रस्तुति देगी। वहां पर उसका आधे घंटे का फोक व कत्थक पर नृत्य होगा।
सांची की प्रतिभा को पहचान दिलाने वाली उनकी मां स्तुति अग्रवाल ने बताया कि संस्कृति विभाग की ओर से उसकी टीम को कार्यक्रम प्रस्तुत करने का आमंत्रण मिला है। वह अपनी कोरियोग्राफर उजाला कन्नौजिया सहित छह सदस्यीय टीम के साथ सांस्कृतिक पांडाल में मंगलवार को शाम चार बजे से अपनी प्रस्तुति देगी।
———————–
महराजगंज महोत्सव व अयोध्या सहित कई स्थलों पर मनमोहक प्रस्तुति से बनाई है पहचान
सांची उर्फ परी अग्रवाल जिले में किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उसने महराजगंज महोत्सव के साथ ही अयोध्या व अन्य जगहों पर अपनी प्रस्तुति से अलग पहचान बनाई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012371
Views Today : 13
Views Yesterday : 27
Views This Month : 329
Total views : 24713
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -