
– जिला कार्यकारिणी का चुनाव
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का अधिवेशन/चुनाव 11 जनवरी को होगा।
जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल व प्रदेश मंत्री रामेंद्र कुमार की ओर से अधिवेशन/ चुनाव कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया है। नामांकन 11 जनवरी को सुबह 10 से 11 बजे के बीच होगा। नाम वापसी का समय 11 बजे से 12 बजे तक रखा गया है। चुनाव चिन्ह का आवंटन 12 बजे से एक बजे तक होगा। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए आदित्य सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। मतदान की स्थिति होने पर 18 जनवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना होगी। उन्होंने अधिवेशन में अधिक से अधिक कर्मियों को प्रतिभाग करने को कहा है।
———————–
नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें सफाईकर्मी
जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि वे अध्यक्ष पद के लिए 11 जनवरी को ही नामांकन करेंगे। नामांकन प्रक्रिया एक रैली के रूप में होगी। सभी सफाईकर्मी भाई अधिक से अधिक संख्या में उसमें हिस्सा लेकर रैली को सफल बनाएं।
