HomeUttar Pradeshकल आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज, स्वागत की तैयारी तेज

कल आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज, स्वागत की तैयारी तेज

- Advertisement -

IMG 20260105
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

– पार्टी कार्यालय के पास कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सांसद पंकज चौधरी मंगलवार को पहली बार जिले में आएंगे। उनके जोरदार स्वागत के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। जिले में जगह-जगह उनका स्वागत होगा। इसके बाद वे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय  पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लगभग साढ़े बारह बजे कतरारी में जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। वहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गोधवल, श्यामदेउरवा, अमवा, परतावल, छपिया, धर्मपुर, भिटौली, टोल प्लाजा, शिकारपुर, गौनरिया, रमपुरवा, हनुमानगढ़ी, सक्सेना चौक व भाजपा कार्यालय पर उनका स्वागत होगा। इसके बाद वे पार्टी कार्यालय के पास आयोजित सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012458
Views Today : 12
Views Yesterday : 16
Views This Month : 507
Total views : 24891
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -