मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ उनकी एक घंटे से अधिक लंबी बैठक के एक दिन बाद एआईसीसी प्रमुख ने यह बात कही।
खड़गे ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, “जो घटनाक्रम हुआ है उसके बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। इसलिए आपका (मीडिया) यहां खड़ा होना आपके समय की बर्बादी है और मुझे भी बुरा लग रहा है। जो कुछ भी है, आलाकमान करेगा। आपको इसके बारे में अधिक चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।”
20 नवंबर को कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के आधे पड़ाव पर पहुंचने के बाद, राज्य में मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलों के बीच, सत्तारूढ़ दल के भीतर सत्ता संघर्ष तेज हो गया है।
