HomeUttar Pradeshअलीगंज में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत — बेल के पेड़...

अलीगंज में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत — बेल के पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर टांडा–अयोध्या मार्ग किया जाम

- Advertisement -

टांडा(अंबेडकरनगर) टांडा सर्किल के अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम आसोपुर बगिया निवासी 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अलीगंज के घुरयहिया के पास टांडा–अयोध्या मार्ग जाम कर दिया। परिजन लड़की, उसके माता-पिता और भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित चौहान पुत्र जगदीश चौहान मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर से बलुवहवा पोखरा पर चल रही रामलीला देखने की बात कहकर साइकिल से निकला था। रात लगभग 10:19 बजे मृतक के भाई कुनाल चौहान के मोबाइल पर एक युवती का कॉल आया, जिसने कहा कि “अपने भाई को बचा लीजिए, नहीं तो मेरे घर वाले मार डालेंगे, सभी को पता चल गया है।इसके बाद कुनाल और उसका छोटा भाई खोजबीन में निकले, पर रोहित का कोई पता नहीं चला।

- Advertisement -

इसी बीच लड़की के कई कॉल आए लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। देर रात लगभग 11:30 बजे सूचना मिली कि नेहरू नगर, थाना कोतवाली टांडा निवासी अंशिका साहू ने लखनऊ में फोन पर किसी घटना की जानकारी दी है। उसी दौरान मृतक के मित्र के मोबाइल पर मृतक के ही नंबर से मैसेज आया।जानकारी पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रोहित का शव बेल के पेड़ से लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती, उसके माता-पिता और भाई ने मिलकर रोहित की हत्या की और घटना को आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची। मृतक की साइकिल भी गायब बताई जा रही है।जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष अलीगंज भूपेंद्र सिंह व क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। सीओ ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मार्ग जाम समाप्त कराया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

010548
Views Today : 1
Views Yesterday : 161
Views This Month : 1179
Total views : 21531
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -