-
आखिरकार! एलएफ वर्क नेटवर्किंग कंपनी के फर्जीवाड़े का पुलिस ने किया खुलासा, दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
पिछले दिनों कंपनी के दफ्तर की ओपनिंग की प्रकाशित खबर के बाद गरमाया मामला
-
इस तरह की कृत्य में शामिल अन्य लोगों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, शीघ्र जेल जाएंगे: थानाध्यक्ष
अंबेडकर नगर। एलएफ वर्क कंपनी के दो मास्टरमाइंड अंततः हुए गिरफ्तार। रातों-रात करोड़पति बनने का झांसा देने वाली कंपनी के दो कर्ताधर्ता पुलिस कस्टडी में, विगत दो दिन पहले हिन्द मोर्चा ने प्रमुखता से इस खबर को किया था प्रकाशित।
बताते चलें कि अभी 2 दिन पहले इस कंपनी का हुआ था भंडाफोड़ जिसमें कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया था कि यह कंपनी लोगों से 2100 रुपए कंपनी में लगवाया जा रहा है। और उन्हें चंद ही दिनों में करोड़पति बनने का झांसा दिया जा रहा है।
उक्त लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद के सेट सीमावर्ती बाजार महबूबगंज निवासी दो लोगों ने कंपनी की ओपनिंग के समय कुछ वर्दीधारी लोगों को भी बुलाकर लोगों के विश्वास को जीतने का काम किया जिससे लोगों का विश्वास और भी बढ़ गया और कुछ ही दिनों में यह लोग करोड़ों का वारा न्यारा करने में सफल हो गए।
फोटो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि कंपनी के ऑफिस की ओपनिंग होते समय पुलिस की वर्दी में कुछ दरोगा और सिपाही इस तरह से भाग लिए थे कि मानो यह कंपनी जीवन में चार चांद लगा देगी। आखिरकार जब भ्रष्टाचार के रखवाले ही ऐसे कृत्य का साथ निभाएंगे तो आम लोगों का क्या हाल होगा? गलत कार्य को करने वालों को पुलिस का ही संरक्षण मिल जाए तो भ्रष्टाचारियों को कोई डर ही नहीं रहेगा। अंततः हुआ यही।
हिन्द मोर्चा में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और इस कंपनी के दोनों मास्टरमाइंड पहुंचे पुलिस कस्टडी में लेकिन हद तो तब हो गई जब पुलिस विभाग द्वारा ही इन्हें रिश्तेदारों की तरह से इज्जत देकर बचाने का कार्य किया जाने लगा और इस बात की चर्चा लोगों के बीच में काफी जोर-शोर से चलने लगी। उक्त मामले में जब थाना अध्यक्ष गोसाईगंज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है बाकी इसके पीछे और भी लोगों का हाथ है उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस हाथ पांव मार रही है।
गिरफ्तार किए गए युवक सुशील यादव व राजेश पाठक के ऊपर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है कल इनको न्यायालय में पेश किया जाएगा।
