HomeUttar Pradeshकमरे में हाई टेंशन तार का करंट फैलने से चार लोग करंट...

कमरे में हाई टेंशन तार का करंट फैलने से चार लोग करंट के चपेट में, मचा हड़कंप

- Advertisement -
  • कमरे में हाई टेंशन तार का करंट फैलने से चार लोग करंट के चपेट में, मचा हड़कंप ,

  • सीएचसी पर उपचार के बाद सभी को दी गयी छुट्टी।

टांडा (अंबेडकरनगर) टांडा के मीरानपुर( रौजा)मोहल्ले में शुक्रवार दिन में तीन बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहल्ले के नगर पालिका जाने वाले मार्ग पर हाजी मंसूर का घर है उनके घर की दूसरी मंजिल के बिल्कुल बगल से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन अचानक करंट छोड़ने लगी। इसी दौरान दूसरी मंजिल के कमरे में रह रही जमशेद की पत्नी साजिदा (35), पुत्री आफिया (7), अयान (6) व ईशान (6) करंट की चपेट में आ गए और जोर-जोर से चीखने लगे।

चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग कमरे पर मौके पर दौड़े और जब कमरे पर पहुंचे तो वहां नजारा देख दंग रह गए। आनन-फानन में फोन करके बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा ले जाया गया। वहां उपचार के बाद ढाई घंटे तक भर्ती रखने के बाद डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताकर छुट्टी दे दी।

- Advertisement -

विद्युत वितरण ख॔ड टांडा के अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि जैसे ही करंट उतरने की जानकारी मिली तुरंत बिजली बंद कराई गई जिस वजह से करंट उतरा था जेई को भेजकर उसे ठीक कर दिया गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011524
Views Today : 78
Views Yesterday : 118
Views This Month : 1683
Total views : 23360
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -