-
चौकी प्रभारी हयातगंज ने पैदल मार्च के दौरान लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
अंबेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर अभिजीत आर शंकर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव , सीओ टांडा शुभम कुमार और कोतवाल टांडा दीपक सिंह रघुवंशी के निर्देशन में चौकी प्रभारी हयातगंज रणजीत सिंह ने चौक चौराहा से हमराह सिपाहियों के साथ पैदल गस्त किया। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गस्त का सिलसिला जारी है। पुलिस कर्मी चौक चौराहा और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि कोतवाली टांडा पुलिस 24 घंटे आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध स्थिति की तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाएं।गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और सड़क किनारे बेवजह खड़े युवकों को सख्त चेतावनी दी गई कि फालतू घूमते या खड़े पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पैदल गश्त में चौकी प्रभारी हयातगंज रणजीत सिंह उपनिरीक्षक दिनेश मौर्य सहित पुलिसकर्मी हमराही सिपाही मौजूद थे
