HomeUttar Pradeshश्रीदुर्गा पूजा समिति बस स्टेशन बसखारी द्वारा कन्या पूजन एवं भव्य भंडारे...

श्रीदुर्गा पूजा समिति बस स्टेशन बसखारी द्वारा कन्या पूजन एवं भव्य भंडारे का आयोजन

- Advertisement -
  • प्रत्येक वर्ष की भांति कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन

  • सैकडों की संख्या में भक्तगणों ने भंडारा में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया

  • क्षेत्रीय पत्रकारों बन्धुओं को श्रीदुर्गा माता का छायाचित्र व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया

अंबेडकर नगर।

अपनी विरासत को सजोए हुए बसखारी श्रीदुर्गापूजा का त्यौहार भक्ति आकर्षण का केंद्र बन होता है। पुरातन परंपरा एवं मान्यताओं के अनुसार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के उपरांत कन्या पूजन एवं भव्य का आयोजन किया जाता है उसी क्रम में बसखारी अकबरपुर मार्ग पर (रामकुमार गुप्ता बिल्डिंग मटेरियल) श्री दुर्गा पूजा समिति बस स्टेशन के द्वारा दुर्गा पूजा त्यौहार बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लाह के साथ भक्तिमय से शराबोर होकर भक्तिगणों ने मातारानी जगत जननी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण किया। के उपरांत दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बहुत ही शानदार और सुंदर ढंग से ढोल बाजा नागाडे देवी पचरा गीत और डीजे की धुन पर शोभा यात्रा के साथ भक्तिमय गीतों की धुन और गगन भेदी जयकारों के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन यथावत स्थान पर संपन्न हुआ।

- Advertisement -

भाजपा युवा नेता एवं युवाओं के लोकप्रिय नेता समिति के पदाधिकारी विकास मोदनवाल ने बताया कि 14 अक्टूबर को श्रीदुर्गा पूजा समिति बस स्टेशन बसखारी के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कन्या पूजा एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। देवी स्वरूप कन्याओं को पूरे विधि विधान के साथ उनके चरण भूल गए आसन पर विराजमान किया गया फिर पूजन किया गया आरती उतारी गई चुनरी पहनाई गई।

मातारानी के कन्या स्वरूप का भक्तगणों ने दर्शन किया और फिर कन्याओं को भोज प्रसाद ग्रहण कराया गया।के उपरांत समिति के पदाधिकारी ने सामूहिक रूप से माता शेरावाली के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर गगन भेदी जयकारों के साथ भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में सैकडों की संख्या में भक्तिगणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इसी दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे सम्मान के साथ पत्रकार बंधुओ को समिति के पदाधिकारी भाजपा युवा नेता विकास मोदनवाल द्वारा श्रीदुर्गा मातारानीजी का छायाचित्र एवं अंग वस्त्र भेंटकर पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया गया।

समिति संचालक प्रमोद कनौजिया और अध्यक्ष पंकज गुप्ता महामंत्री विजय सोनकर ने महाकाल का दृश्य बनाने के लिए डॉक्टर अभिषेक (एमबीबीएस ) को अंग वस्त्र व छायाचित्र भेंट किया। क्षेत्र के कई सम्मानितजनों को छायाचित्र एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। व्यवस्था में लगे कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता धीरज गुप्ता लव कुश रमेश साहू भोले सोनी अंगद साहू राकेश यादव लालमन यादव धीरज कश्यप जितेन्द्र प्रमोद साहित लोग व्यवस्था में लगे रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

010774
Views Today : 22
Views Yesterday : 20
Views This Month : 617
Total views : 22294
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -