एक निरीक्षक व 16 उप निरीक्षकों को थाने पर दी गई तैनाती
कानून व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने किया बदलाव
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कानून व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त रखने के लिए एक निरीक्षक व 16 उप निरीक्षकों को थाने पर तैनाती दी है। इसके साथ ही 67 अन्य पुलिस कर्मियों को स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रामबचन यादव को पुरन्दरपुर का अतिरित निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक विशाल सिंह को चौक, नैनश्री जायसवाल को पनियरा, अनघ कुमार, संजय यादव व हौसला प्रसाद को घुघली, मनीष पटेल व रोहित यादव व आशुतोष को नौतनवां, अनुराग पांडेय व जनार्दन चौधरी को पुरन्दरपुर, मनोज गुप्ता को परसामलिक, शैलेन्द्र यादव को भिटौली, मनीष तिवारी को एसएसआई सिंदुरिया, दिलीप कुमार को कोठीभार, सुधाकर प्रसाद को कोल्हुई एवं एसएसआई आशुतोष कुमार को पनियरा थाने पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही 19 हेड कांस्टेबल एवं 48 आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया है।
——————
जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त – दुरुस्त बनाने के लिए कुल 84 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
सोमेंद्र मीणा, एसपी



