HomeUttar Pradeshछात्रा सृष्टि हत्याकांड का खुलासा: शादी से पीछा छुड़ाने के लिए गला...

छात्रा सृष्टि हत्याकांड का खुलासा: शादी से पीछा छुड़ाने के लिए गला घोंटने से मौत का आया मामला

- Advertisement -
  • गिरफ्तार आरोपी प्रेमी ने पुलिस की पूंछताछ में उगले राज, जेल रवाना

अम्बेडकरनगर।मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव में दलित किशोरी छात्रा की हत्या का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, प्रेमी ने प्रेमिका छात्रा से पिंड छुड़ाने के लिए गला दबाकर किया हत्या और हो गया फरार हो गया।हत्या जैसे जघन्य घटना को किसी बाहरी ने नहीं बल्कि छात्रा के ही प्रेमी ने दिया अंजाम। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि 27 सितंबर को छात्रा की गुमशुदगी दर्ज हुई थी।उसी दिन गांव के लगभग 400 मीटर दूरी पर बाहर खेत में उसका शव मिला।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटना सामने आया, जबकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमे गठित की और जांच शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और मोबाइल डेटा की गहन पड़ताल में पुलिस की शक की सुई सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सकरा युसुफपुर गांव निवासी सनी कुमार पुत्र लालमन पर टिक गई। गिरफ्तारी के बाद सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

- Advertisement -

आरोपी ने बताया कि मृतका से उसका प्रेम संबंध था, लेकिन उसकी नजदीकियां किसी और से भी बढ़ने लगी । इधर छात्रा शादी का दबाव डालने लगी।इसी वजह से उसे शक और डर सताने लगा। इस भय में कि कहीं वह किसी कानूनी पचड़े में न फंस जाए, उसने छात्रा से छुटकारा पाने की ठान ली।वारदात से एक रात पहले आरोपी ने वीडियो कॉल कर मृतका को बहलाया और पहले से तय स्थान पर बुलाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों को खंगालकर आरोपी की करतूत की पुष्टि की। एसपी ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले की विवेचना अभी जारी है। घटना से पूरे गांव में दहशत है और लोग अविश्वास में हैं कि प्यार और भरोसे की आड़ में रची गई साजिश इतनी खौफनाक अंजाम तक पहुंच सकती है।

खुलासे को लेकर उठ रहे सवाल

पुलिस के खुलासा पर विश्वास करे तो पूरी घटना पर कई सवाल उठ रहे है। पहला सवाल यह है कि क्या सुबह के समय खेत में अकेला एक युवक गला दबाकर हत्या कर सकता है। जबकि छात्रा के शव की दशा और परिस्थितियां इससे भिन्न हैं। गला दबाने के दौरान हुई प्रतिक्रिया का कोई लक्षण नहीं दिखाई दिया।

यह था पूरा मामला

मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव निवासिनी छात्रा सृष्टि मालीपुर में स्थित महारानी गीता देवी शिक्षण संस्थान की कक्षा 12 की छात्रा थी।उसकी माता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र है।27/9/25 की सुबह 7.20 मिनट पर वह साइकिल से स्कूल के लिए निकल गई और माता भी विद्यालय चली गई। जब छात्रा छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची तो उसकी माता चिंतित और परेशान होकर खोजबीन शुरू कर दिया।स्कूल से पता चला कि वह आज स्कूल ही नहीं आई लिहाजा पूरा गांव आसपास के खेतों आदि में तलाश शुरू कर दिया।उसका शव घर से लगभग 400 मीटर दूरी पर गन्ना और धान की फसल के बीच में मिला था। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। छात्रा का गला दबाकर हत्या की रिपोर्ट आई। पुलिस सर्विलांस की जद में आए दर्जनों को हिरासत में लिया।कड़ाई से पूछताछ शुरू किया गया किन्तु हत्या का खुलासा नहीं हो सका।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह के साथ अम्बेडकरनगर सुल्तानपुर और अयोध्या जनपद की एसओजी टीम खुलासे के लिए लगातार दबिश देकर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही। छात्रा के माता के मोबाइल पर प्रेमी के नंबर पर व्हाट्सएप से लगातार बात होती रही। प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ में उसने कत्ल की बात स्वीकार कर लिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012487
Views Today : 1
Views Yesterday : 23
Views This Month : 538
Total views : 24922
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -