HomeUttar Pradeshसपाइयों ने किया किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष पायल का जोरदार स्वागत

सपाइयों ने किया किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष पायल का जोरदार स्वागत

- Advertisement -
  • सपाइयों ने किया किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष पायल का जोरदार स्वागत

अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा जलालपुर स्थित एक मैरिज लॉन में किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष पायल के स्वागत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं समाजवादी पार्टी किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लिंग, जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती।

उन्होंने कहा, “हमारे नेता जी ने जो सपना देखा था वह अब साकार हो रहा है। आज सर्व समाज सपा के साथ खड़ा है और किन्नर समाज की लड़ाई में समाजवादी पार्टी हमेशा उनके साथ रहेगी। 2027 में ‘बाबा जाएंगे, समाजवादी आएगी।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सुभाष राय, डॉ. राजेश सिंह, राजेंद्र प्रताप चौधरी, केशव पटेल, विधायक हरिशंकर यादव, अमित यादव, रजित राम यादव, बृजेश यादव समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी, प्रदेश सचिव पायल सहित सैकड़ों की संख्या में किन्नर समाज के पदाधिकारी, महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान किन्नर समाज के अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

010449
Views Today : 31
Views Yesterday : 117
Views This Month : 992
Total views : 21344
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -