Uttar Pradesh

सपा का बढ़ा कुनबा : पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और संडीला से पूर्व BJP MLA महावीर सिंह की पत्नी को अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने आज लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मैनपुरी की करहल से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान सपा का कुनबा भी बढ़ा। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह व पूर्व मेयर सुप्रिया एरन और पूर्व बीजेपी विधायक महावीर सिंह की पत्नी रीता सपा में शामिल हुई। अखिलेश ने दोनों को सदस्यता दिलाई। सुप्रिया बरेली कैंट से चुनाव लड़ेंगी। वहीँ हरदोई की संडीला से सपा का टिकट रीता को दिया गया।

अखिलेश यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो आईटी (IT) सेक्टर में आने वाले समय में 22 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। चुनाव के मद्देनजर जनता के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं, जिसमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसान के खेतों की सिचांई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।


टांडा(अम्बेडकरनगर) : टांडा नगर में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद टांडा ने अभियान चलाया। नगर पालिका  ने तीन घंटे अभियान चलाकर करीब 3 पशुओं को पकड़ा। सिकंदराबाद स्थित गौशाला में ले जाकर संरक्षित किया गया।

नगर पालिका परिषद टांडा के सफाई एवं खाद्य विभाग द्वारिकानाथ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने  पशु पकड़ने का अभियान शुरू किया। सफाई कर्मचारियों ने बस स्टैंड से यह अभियान शुरू किया। कर्मचारियों ने अबकी बार ट्रैक्टर ट्राली पर पशु लादने की बजाए पैदल ही पशुओं को पकड़ना शुरू कर दिया।

कर्मचारियों ने बस स्टैंड,  चौक और सब्जी मंडी आदि स्थानो पर पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जिनमें तीन आवारा पशुओं को टीम ने पकड़ा । नगर पालिका परिषद टांडा के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर आरके श्रीवास्तव ने बताया कि ने इस अभियान में 3 पशुओं को पकड़ा गयाl

जिन्हें सिकंदराबाद स्थित नगर पालिका के गौशाला में संरक्षित किया गया शासन के निर्देश पर समय-समय पर अभियान चलाया जाता है अभियान में प्रमुख रूप से द्वारिकानाथ, मोहम्मद हुसैन, इदरीश ,मोहम्मद सोहेल, महेंद्र कुमार समेत नगर पालिका की पूरी टीम रही।

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker