Uttar Pradesh

पति घर से बाहर कमाने निकला, पत्नी बच्चों को छोड़कर आशिक के साथ करने लगी खेल, जानिए माजरा

बगहा , जासं। बिहार के पश्चिम चंपारण में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। तीन बच्चों की मां ने पड़ोसी के साथ दिल्लगी में दीवानगी की सारी सीमाएं पार कर दी। पति गया परदेस कमाने तो बच्चों का मोह त्याग कर प्रेमी को लेकर फरार हो गई।

यह घटना भितहां थाने क्षेत्र की घटना। फरार होने की जानकारी होने के बाद पति भी घर वापस आ गया, लेकिन महिला का अब तक कोई अता-पता नहीं है। पहले तो उसने खोजबीन शुरू की, कोई सटीक जानकारी होने के बाद थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया।

पति चला परदेस तो पत्नी करने लगी खेल

भितहां थाने क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां के फरार होने के बाद पति काफी परेशान है। बताया जाता है कि सुभाष राम की शादी के बाद महिला से तीन बच्चे भी हुए। परिवार के भरण-पोषण के लिए सुभाष बाहर रहकर इन लोगों के खर्च चला रहा था, वहीं पत्नी का अलग ही खेल जारी था। बताते दें कि कमाने के लिए के लिए पति परदेस चला गया तो बच्चों को घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।

जब इसकी सूचना पति को मिली तो वह घर लौटा और पत्नी की खोजबीन शुरू की।आरोप है कि गांव के ही युवक शैलेश राम ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है। जब वह शैलेश राम के घर गया तो जानकारी मिली कि उसकी पत्नी को भगाने में युवक के पिता विश्वनाथ राम व उसकी मां इंदू देवी का भी सहयोग रहा। जिसके बाद उसने स्थानीय थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

जिसमें सुभाष राम द्वारा बताया गया है कि वह पत्नी को घर छोड़ परदेश में कमाने चला गया था। इस बीच उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी घर छोड़ फरार हो गई है। जिसके बाद वह घर लौट आया और पत्नी की खोजबीन करने लगा। उसी दौरान उसे जानकारी मिली कि गांव के ही शैलेश राम के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष मनोरंजन चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker